चलो मिल के हाथ बढ़ाएं, बाल मजदूरी को जड़ से मिटायें।

अतरौलिया (आजमगढ़) ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज अतरौलिया ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायतों में नारी संघ के साथ सामुदायिक बैठक के माध्यम से विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चर्चा किया गया । जिसमें संस्था कार्यकर्ता जान्हवी दत्त द्वारा बताया गया कि पूरी दुनिया में प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की पहल अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने की थी, जिसका मकसद बाल श्रम को रोकना था। इसको मनाने के पीछे एक खास वजह यह थी कि बच्चों को मजदूरी न कराकर उनको स्कूलों की ओर शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा सके। बाल श्रम लगातार एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, जिसके कारण बच्चों का बचपन गर्त में जा रहा है और उनको अपना अधिकार नहीं मिल पा रहा है। हर साल विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की अलग अलग थीम होती है जिसमें इस साल विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का थीम *"सभी के लिए सामाजिक न्याय, बाल श्रम का खात्मा"* है। बाल श्रम का प्रमुख कारण गरीबी है, जिसके कारण बच्चों को पढ़ाई छोड़कर मजबूरी में मजदूरी चुनना पड़...